सुर्यवंशी क्षत्रिय शाक्य भगवान् गौतम बुद्ध
सूर्यवंशी क्षत्रिय भगवान गौतम बुद्ध
गौतम क्षत्रिय राजवंश
---------------------------
गौतम सूर्यंवंशी क्षत्रिय है ये अयोधया के सूर्यवंश से अलग हुई शाखा है इन्हें पहले शाक्य वंश भी कहा जाता है।
गौतम ऋषि द्वारा दीक्षित होने के कारण इनका ऋषि गोत्र गौतम हुआ जिसके बाद ये गौतम क्षत्रिय कहलाए जाने लगे।
वंश भास्कर के अनुसार---भगवान राम के किसी वंशज ने प्राचीन काल मे अपना राज्य नेपाल मे स्थापित किया ।
इसी वंश मे महाराजा शाक्य सिंह हुए जिनके नाम से यह शाक्य वंश कहा जाने लगा।
इसकी राजधानी कपिलवस्तु थी।
इसी वंश में आगे चलकर शुध्दोधन हुये जिनकी बडी रानी से सिद्धार्थ उत्पन्न हुये जो " गौतम " नाम से सुविख्यात हुये ।
जो संसार से विरक्त होकर प्रभु भक्ति में लीन हो गये ।
संसार से विरक्त होने से पहले इनकी रानी यशोधरा को पुत्र (राहुल ) उत्पन्न हो चुका था।
इन्हीं गौतम बुद्ध के वंशज " गौतम " राजपूत कहलाते हैं ।
इस वंश में राव, रावत, राणा, राजा आदि पदवी प्राप्त घराने हैं ।
Comments
Post a Comment